16 दिसंबर 2022 को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश हो जाएगा और इसके बाद खरमास की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू मान्यताओं में खरमास लगने के बाद कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे समय में शादी विवाह मुंडन गृह प्रवेश गृह निर्माण जैसे कार्य वर्जित होते हैं। जब 14 जनवरी 2023 को सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा तब फिर से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।
खरमास खत्म हो जाने के बाद 17 जनवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक शादी ब्याह के कुल 28 मुहूर्त सामने आए हैं। 15 मार्च को फिर से सूर्य राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास शुरू हो जाएगा। धनु और मीन देव गुरु बृहस्पति की राशियां हैं और इनमें जाते ही सूर्य कमजोर पड़ने लगता है।
जानें शादी विवाह की शुभ तिथियां
जनवरी के महीने में 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30, और 31 शुभ है।
फरवरी में 1,6,7,8,9,10,13,15,22,23, 27 और 28 फरवरी शुभ है।
मार्च में 1,5,6,7,8,9,11,14 मार्च शुभ बताया गया है।
खरमास में ना करें ये काम
खरमास में सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक होती है। इस समय में नई वस्तु, वाहन, घर या जमीन नहीं खरीदना चाहिए। मुंडन, शादी, जनेऊ और अन्य मांगलिक कार्यों पर भी इस समय में रोक रहती है। इस महीने में मांस, मदिरा, गेहूं, चावल, मूंग, जौ, तिल, कटहल, जीरा, आंवला, सुपारी, सेंधा नमक नहीं खाया जाता।