तवांग में इंडिया चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के दौरान भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों के हौंसले पस्त कर दिए। अरे के मुताबिक भारतीय सेना को इस हमले के बारे में पहले से जानकारी थी जिसके चलते उचित व्यवस्था कर ली गई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को खा देने में कामयाब हुए। कुछ भारतीय जवान ऐसे भी थे जो चीनी पोस्ट तक पहुंच गए थे।
भारतीय सेना को खुफिया एजेंसी से हमला किए जाने की खबर मिली थी। इसके लिए सेना ने पूरी तैयारी कर ली थी। चीन के 300 सैनिक यांगत्से पोस्ट पर पहुंचे, ये देखकर भारतीय सेना ने अपने जवानों को बुलाया और सभी ने चीनी सैनिकों को घेरकर जमकर पीटा। इस दौरान कुछ भारतीय सैनिकों को भी चोट आई है। इस दौरान भाग रहे कुछ चीनी सैनिकों को पकड़ा भी गया। 50 भारतीय सैनिकों का गुट चीनी पोस्ट तक भी पहुंचा। इसके बाद दोनों ओर से चेतावनी दी गई और फ्लैग मीटिंग में भारत ने चेतावनी देकर चीन को प्रोटोकॉल करने के कहा।
साल 2006 से इस इलाके में भारत और चीन अपने अपने हिस्से का दावा किए हुए है और पेट्रोलिंग भी की जाती है। लेकिन इन दिनों चीनी सेना आक्रामक रुख अपना रही है। लेकिन भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।