कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब राजस्थान पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश के रास्ते झालावाड़ से यात्रा शुरू हो चुकी है और सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोजाना इन सभी लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाता है।जिसके लिए 45 ट्रक इस यात्रा के साथ चलते हैं। इन ट्रकों में राशन, पानी, सब्जी समेत जरूरत का अन्य सामान लदा रहता है।
भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 10 हजार लोगों के लिए खाना बनता है। जिसमें दाल, चावल, रोटी, सब्जी समेत अन्य चीजें शामिल होती हैं। रोज का मेन्यू तो तय नहीं है लेकिन हर दिन का आहार पोष्टिक जरूर होता है। राजस्थान पहुंचने पर यात्रा में शामिल लोगों को चूरमा बाटी भी खिलाई जाने वाली है।
जो 10000 लोग इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं उनमें आम आदमी से लेकर भारत के यात्री, अतिथि यात्री, सिक्योरिटी गार्ड और वॉलिंटियर्स शामिल है। इन लोगों के लिए खाना बनाने में रोजाना 35 क्विंटल आटा, 600 किलो शक्कर, 600 किलो दाल, 40 क्विंटल सब्जी, 80 हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी और चाय के लिए 6000 लीटर दूध का भी इस्तेमाल होगा। खाना बनाने के लिए इस यात्रा में 600 हलवाई भी शामिल है और कैटरर्स की 6 टीम भी है जो लोगों को खाना खिलाने का काम करती है। राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के लिए खाना बनाने का इंतजाम अलग से किया गया है, सुरक्षा के कारणों के चलते किया गया है। इतना ही नहीं इस यात्रा में नहाने के लिए रोज 6 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है और मूविंग वॉशरूम साथ में चलते हैं।
यात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि उन्होंने यह सीख लिया है कि हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या किसी भी वाहन से यात्रा करते समय वह नहीं सीखा जा सकता जो पदयात्रा में सीखा जा सकता है। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश राजस्थान पहुंची इस यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया।