गुजरात चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच जमकर घमासान देखा जा रहा है। बीते दिनों पीएम मोदी को भस्मासुर का नाम दिया गया था। इस बात पर अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने पलटवार करते हुए बताया कि देश विरोधी लोगों को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भस्मासुर नजर आते हैं लेकिन जनता के लिए तो वह भगवान नारायण है।
सिटी रवि ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों और देशद्रोहियों के खिलाफ है इसलिए उन्हें बुरा कहा जा रहा है लेकिन देशवासियों के लिए वह भगवान की तरह और भ्रष्टाचारियों को भस्म में करने के लिए ही वह सत्ता पर काबिज है।
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व सांसद ने शुक्रवार को पीएम मोदी को भस्मासुर कहकर बुलाया था। इसके कुछ दिन पहले मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें रावण कहते दिखाई दिए थे। इन सभी बातों पर निशाना साधते हुए रवि ने कहा कि सिद्धारमैया जैसे नेता आरएसएस को सांप्रदायिक और दाऊद इब्राहिम को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता है जो दाऊद को सेक्युलर का सर्टिफिकेट दे सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में लोगों की संस्कृति ज्यादा अलग नहीं है हमारे बीच एक रिश्ता है, संघर्षों को अलग रखा जाना चाहिए। बता दें कि कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा का विवाद लंबे समय से चल रहा है, जो 1953 में शुरू हुआ था। महाराष्ट्र सरकार ने 865 गांव को शामिल करने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद 1956 में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद समायोजन की मांग की थी जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।