तवांग में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के मामले में अब जाकर चीनी सेना का बयान सामने आया है। चीन ने इस झड़प का जिम्मेदार पूरी तरह से भारत के बताया है। जबकि भारतीय सैनिकों ने चीनियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उल्टे पैर भागने पर मजबूर कर दिया था।
चीनी सेना का कहना है कि भारतीय सैनिकों को और से अवैध तरीके से विवादित सीमा को पार किया गया था। इसी की वजह से झड़प शुरू हुई। चीनी सेना ने कहा कि हमने पेशेवर तरीके से मजबूत जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर हालात स्थिर बनाए।
चीनी सेना का कहना है कि 9 दिसंबर को भारतीय सैनिकों ने विवादित सीमा पार करते हुए।पेट्रोलिंग कर रहे चीनी सैनिकों के काम में बाधा डाली, जिसके चलते ये माहोल बना है। उन्होंने सेना पर तैनात भारतीय सैनिकों पर नियंत्रण करते हुए सीमा पर शांति बनाए रखने की बात कही है।