फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी जिन्हें एक करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं अपनी हर वीडियो को बड़ी रिसर्च के बाद शेयर करते हैं और लोग उसे पसंद भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने वेदिक एस्ट्रोलॉजी को लेकर जो वीडियो शेयर किया है और इस चीज को फेक बताया है उससे यह साबित होता है कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। यह तो वह बात हो गई जिसमें कहा जाता है कि अगर शहर में 4 झोलाछाप डॉक्टर निकल जाएं तो क्या सारे चिकित्सक फेक हो जाते हैं।
एस्ट्रोलॉजी एक ऐसी चीज है जिसे दुनिया भर के लोग पढ़ते हैं इस पर विश्वास करते हैं और इसके बारे में चर्चा भी की जाती है। इस तरह की चीज को बिना किसी जांच पड़ताल के फेक बोल देना एक तरह से बेवकूफी है।
उज्ज्वल त्रिवेदी, ध्रुव राठी को चैलेंज करते हुए उनसे ये पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने वैदिक एस्ट्रोलॉजी को पढ़ा है। क्या वो जानते है की ये क्या होता है और इसमें क्या क्या चीजे होती हैं।
उन्होंने जो सवाल किए हैं कि एक ही समय पर पैदा हुए दो लोगों की किस्मत अलग क्यों होती गई तो उन्हे ये जान लेना जरूरी है कि ज्योतिष में इसका जवाब ढूंढा जा चुका है। शायद ध्रुव राठी को ऐसा कोई ज्योतिष नहीं मिला है इसलिए वो सभी को फेक बताते नजर आ रहे हैं।
एस्ट्रोलॉजी कोई अंधविश्वास नहीं है ये एक विज्ञान है जो अपने अंदर बहुत सी चीजे समेटे हुए है। ये एक ऐसा कैलकुलेशन है जो पढ़ा जा सकता है। वैदिक एस्ट्रोलॉजी सबसे पुराना गणित है। पुराना है तो ये साफ है कि इस पर काफी रिसर्च की गई है। ये ऐसा विज्ञान है जिसे देश ही नहीं विदेशों में भी अपनाया जा चुका है। लेकिन ध्रुव राठी ने जैसे इसका मजाक बनाकर इसे फेक करार दिया है ये बहुत ही शर्मनाक बात है। इसके लिए उन्हें पूरे देश और दुनिया से माफी मांगना चाहिए।