बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर हर जगह उनकी बातें हो रही है क्योंकि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी है। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
स्वरा भास्कर को कई बार सरकार पर निशाना साधते हुए देखा जाता है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर उन्होंने सभी को हैरान भी कर दिया है। 85 दिन से चल रही इस यात्रा में शामिल होकर स्वरा ने इसे नई हवा दे दी है।
फिलहाल राहुल गांधी की यह यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन से गुजरी है और यहीं पर स्वरा ने इस रैली में राहुल के साथ कदम से कदम मिलाए। सोशल मीडिया पर राहुल और स्वरा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और तारीफ और आलोचनाओं का दौर भी जारी है।
यह पहला मामला नहीं है जब भारत जब इस यात्रा का हिस्सा कोई फिल्मी सितारा बना हो इससे पहले रिया सेन, रश्मि देसाई, पूजा भट्ट और अमोल पालेकर जैसे फिल्मी सितारे भी इस रैली में शामिल हो चुके हैं। बॉलीवुड सेलेब्स का इस यात्रा में जो सहयोग दिखाई दे रहा है वह फिलहाल चर्चा का विषय है।