देश में चुनाव का दौर खत्म हो चुका है और अब नतीजे का इंतजार किया जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे और दिल्ली का परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इन 2 दिनों में गुजरात की 183 सीट, हिमाचल की 68 सीट और दिल्ली के 250 वार्ड में हुए चुनाव के नतीजे आएंगे।
चुनाव के आने वाले नतीजे के अनुमान की बात की जाए तो गुजरात में भाजपा को 131 से 151 सीट मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को 9 से 27 सीटें मिल सकती हैं।
हिमाचल की बात करें तो यहां भाजपा को 24 से 34 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें आ सकती हैं। आम आदमी पार्टी को हिमाचल में कोई भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है और अन्य पार्टियों के खाते में 4 से 8 सीट आ सकती है।
दिल्ली के चुनाव पर हंसने टिकी हुई है और यहां के अनुमान की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 69 से 91 सीटें और कांग्रेस को 3 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 9 सीट आएगी।