दुनिया भर में बढ़ते सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के चलते कई लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास इलाज करवाने के लिए पैसा और उचित व्यवस्था मौजूद नहीं होती है। पूरे विश्व में लोगों तक उचित गुणवत्ता पूर्वक सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे मनाया जाता है। ये दिन ना सिर्फ स्वास्थ्य प्रणाली को लचीला बनाने में मदद करता है बल्कि लोगों में जागरूकता का भाव भी पैदा करता है।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें इससे जुड़े सभी देशों ने साल 2030 तक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज कवर करने का लक्ष्य रखा है। ये कवरेज लोगों को गरीबी से बाहर निकाल कर उनकी भलाई का काम करता है।
महत्व
संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 12 दिसंबर 2012 को एक प्रस्ताव रखते हुए यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे मनाने का फैसला लिया गया। समय कई देश इस बात के समर्थन में उतरे और फिर साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने 12 दिसंबर को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे मनाने की घोषणा की। इसके से ही इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है।
2022 की थीम
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के लिए साल 2022 की थीम बिल्ड द वर्ल्ड वी वांट, हेल्थी फ्यूचर फॉर ऑल रखी गई है। इस थीम के तहत सभी लोगों के जीवन में स्वास्थ्य कवरेज की भूमिका और महत्व को रेखांकित करना है। कोविड के चलते लोगों ने परेशानियों का सामना किया है, कहीं न कहीं इसके बाद स्वास्थ्य भविष्य का निर्माण ही उद्देश्य है।