सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विमानन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देशभर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसलिए मनाया जाता है ये दिवस
1994 में 7 दिसंबर के दिन नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद हर साल यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाया जाने का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। यह संगठन वैश्विक रैपिड नेटवर्क को विभिन्न देशों को सीखने और समझने में मदद कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का महत्व
ICAO की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनियमों को विकसित का विमान सुरक्षा और सुधार में कई तरह की मदद की गई है। नागरिक उड्डयन के बारे में वैश्विक जागरूकता पहला ही इस दिन का मुख्य उद्देश्य है। साल 2023 तक इस दिवस का विषय वैश्विक विमानन विकास के लिए उन्नत नवाचार रखा गया है। इस दिन सेमिनार, शैक्षणिक सत्र और समाचार घोषणाओं के जरिए कई तरह की गतिविधियां और कार्यक्रम होते हैं।