ईमानदारी के मामले में मुंबई दुनिया में दूसरे नंबर पर !!



Updated: 16 September, 2021 1:43 pm IST

क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे, अगर मैं आपसे यह कहूं कि मुंबई पूरी दुनिया में दूसरे नंबर का सबसे ईमानदार शहर है।

हो सकता है, आप इस पर आसानी से यकीन न करें, इसीलिए मैं आपको ये पूरी बात एक ऐसे एक्सपेरिमेंट के जरिए समझा रहा हूं, जो हाल ही में किया गया। असल मे दुनिया भर के सोलह शहरों में कुछ बटुए गुमा दिए गए। यानी पहले इन सोलह शहरों को चुना गया और फिर हर शहर में अलग-अलग जगह पर 12 बटुए रखे गए। इनमें 50 डॉलर के आसपास की रकम रखी गई और जिसका भी वह बटुआ था, उसका नाम, पता, फोटोग्राफ़ जितनी भी डिटेल होती हैं, वो सब रखी गई।

इस सोशल एक्सपेरिमेंट के बाद जो नतीजा निकला वो हैरान करने वाला था। हैरान करने वाला इसलिए कि इसमें दूसरे नंबर पर मुंबई सबसे ईमानदार शहर बन कर निकला है। इस सोशल एक्सपेरिमेंट की जानकारी आंनद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।


मैं आपको बता दूं कि ये जो सोशल एक्सपेरिमेंट हुआ, इसमे मुंबई के अलग अलग इलाको में 12 बटुए रखे गए, 12 में से 9 बटुए वापस आ गए यानी जिनका नाम-पता उस बटुए पर लिखा था उन्हें वापस मिल गए, 12 में से 9 बटुए। जबकि फिनलैंड का हेलसिंकी शहर दुनिया का सबसे ईमानदार शहर बन कर उभरा क्योंकि वहां 12 में से 11 बटुए वापस आ गए। अब मैं आपको बताता हूं कि इस लिस्ट में न्यूयॉर्क में 12 में से 8 बटुए वापस आए। बुडापेस्ट में 12 में से 8 वापस आए।

मॉस्को और एम्स्टर्डम में भी 12 में से 7-7 वापस आए। बर्लिन और ल्यूबलियाना में 6 बटुवे वापस आए। लंदन और वर्साय में 5 बटुवे ही वापस आए। पुर्तगाल के लिस्बन शहर में 12 में से सिर्फ एक बटुवा वापस आया। इस तरह वो लिस्ट में सबसे नीचे स्थान पाने वाला शहर बना।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो और स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख और रोमानिया के बुखारेस्ट में 12 में से 4, चेक रिपब्लिक के प्राग में 3, स्पेन के मेड्रिड में दो बटुए ही वापस लौटे। इस जानकारी को बाकायदा शेयर किया गया है और आप सोचिये कि मुंबई के बारे में तरह-तरह की मिसालें दी जाती हैं।

हालांकि एक बात मुंबई के बारे में हमेशा कही जाती है और वो ये कि यहां बड़ा ही प्रोफेशनलिज्म है। यहां हर कोई अपने आप से मतलब रखता है। कोई किसी की जिंदगी में टांग नहीं अड़ाता।

कोई किसी की जिंदगी में झांकने की कोशिश नहीं करता। लेकिन ईमानदारी वाला जो पहलू निकल कर आया है, वाकई हैरान भी करता है क्योंकि आम तौर पर जब ईमानदारी का जिक्र चलता है तो हम सभी भारतीय यह कहा करते हैं कि भारत में लोग जगह-जगह ठगने की कोशिश करते हैं, बेईमानी करते हैं लेकिन उस सबके बीच मुंबई के बारे में ये जो जानकारी निकल कर आई है वाकई हैरान करने वाली है। इस पूरे मामले पर आप अपनी क्या सोच रखते हैं, मुझे जरूर बताइए। मैं आपके कमेंट्स पढ़ने का इंतजार कर रहा हूं।

Also Read Story

Heeramandi में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये खूबसूरत नगीने, सामने आया फर्स्ट लुक

Bigg Boss ने छीने घर वालों से कमरे, जमकर मचा बवाल

Priyanka Chahar Choudhary को भारी पड़ सकती है एक गलती, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के तैयार हैं Fukrey 3, इस दिन रिलीज होगी फिल्म