इस समय हर जगह यह चर्चा चल रही है कि बॉलीवुड फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा पा रही। ये कहा जा रहा है कि साउथ इंडिया लेवल पर बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है जबकि बॉलीवुड की फिल्में दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंच पा रही है। इसी बीच रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के एक वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं है जो वहां बैठी ऑडियंस को भी इंप्रेस करती नजर आ रही है।
वीडियो में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ उनकी फिल्म सर्कस की टीम दिखाई दे रही है। वीडियो में जब यह सवाल उठाया गया कि साउथ हर लेवल पर बेस्ट परफॉर्म कर रहा है लोगों को उनकी फिल्में पसंद आ रही हैं वहीं बॉलीवुड उतना जलवा नहीं दिखा पा रहा है। इस पर रोहित शेट्टी ने धमाकेदार जवाब दिया।
रोहित शेट्टी यह कहते नजर आए कि अगर आप मुझे साउथ की छह फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है तो मैं भी आपको बॉलीवुड की ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बता सकता हूं जिन्होंने अच्छा परफॉर्म किया और दर्शकों ने इसे पसंद भी किया। इसमें रोहित ने गंगूबाई काठियावाड़ी से लेकर भूलभुलैया तक का नाम लिया। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के सभी बड़े और छोटे डायरेक्टर पैंडेमिक से गुजरे हैं हमें उस स्थिति को भी समझना चाहिए। कई ऐसे बड़े फिल्ममेकर हैं जिनकी फिल्में अभी नहीं आई है और आने वाली हैं और निश्चित ही अच्छा प्रदर्शन करेगी।
रोहित शेट्टी यह कहते दिखाई दिए कि आपने mughal-e-azam, शोले से लेकर गोलमाल, हेरा फेरी, सिंघम, सूर्यवंशम जैसी तमाम फिल्में देखी होंगी जिन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अगर सिर्फ 1 साल इंडस्ट्री अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है तो क्या उसका साथ छोड़ दिया जाना सही है। रोहित शेट्टी की इन बातों को सुनकर वहां बैठे ऑडियंस जमकर तालियां पीटते दिखाई दे रही हैं।