बॉलीवुड के अतरंगी कलाकार रणवीर सिंह की पिछली दो फिल्में जयेश भाई जोरदार और 83 बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद एक्टर अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में दिखाई दिए। इसी बवाल के बीच उनकी फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज किया गया। जिसे लोगों ने सिरे से नकार दिया। टीजर देखने के बाद लोगों का यही कहना था कि यह किस तरह की बकवास फिल्म है।
सर्कस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन टीजर वीडियो देखकर फैंस ने इस फिल्म की आने वाली हालत पहले से ही दिखा दी है। अगर ये फिल्म भी औंधे मुंह गिरती है तो रणवीर फ्लॉप होने में हैट्रिक लगाने वाले हैं।
रोहित शेट्टी की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है जिसे बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार रहता है। लॉकडाउन के बाद जब उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी तब भी इसे अच्छी सफलता मिली थी, इस फिल्म का बॉस ऑफिस कलेक्शन अच्छा रहा था। लेकिन 83 बड़े बजट की फिल्म होने के बाद भी लागत तक नहीं निकाल सकी थी। वहीं सर्कस के टीजर को मिले रिस्पॉन्स से ऐसा नहीं लग रहा है कि इसे सफलता मिलेगी। अब फिल्म का असली हाल तो उसके रिलीज के बाद ही सामने आएगा।