रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रोहित शेट्टी (R की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। रणवीर सिंह की बात करें तो यह लगातार उनकी तीसरी फिल्म है जो फ्लॉप गई है ऐसे में यह सवाल सामने आता है कि क्या उन्हें स्क्रिप्ट की पहचान नहीं है या वह क्या सोचकर फिल्में बना रहे हैं जो उन्हें यही नहीं पता है कि उनकी फिल्म का क्या हश्र होगा।
एक बड़े फिल्ममेकर और प्रोडक्शन हाउस के फिल्म थी और इसे रिलीज करने के लिए ना जाने कितनी छोटी छोटी फिल्मों को किनारे कर दिया होगा। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर ना यह साबित करता है कि दर्शकों को कंटेंट चाहिए ना कि बड़ा नाम।
ऐसी फिल्म बनाने वालों के सामने एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या वह बिना सोचे समझे यह सब कर रहे हैं। उन्होंने जो बकवास फिल्म बनाकर लोगों के सामने पेश करी है। वह भी उस देश में जहां पर स्क्रीन ज्यादा नहीं है और फिल्मों को रिलीज करने के लिए इंतजार करना होता है। क्या उन्हे इन सवालों का जवाब नहीं देना चाहिए। ये भी बड़ा सवाल है कि अब आगे रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह का क्या होगा।