लव रंजन के डायरेक्शन में बनाई जा रही है रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की एक टाइटल फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। आज इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर पर TJMM लिखा हुआ नजर आ रहा है। फिल्म का टाइटल क्या होगा इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
इस पोस्टर को लव फिल्म्स के और से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया रणबीर श्रद्धा की फिल्म TJMM..टाइटल क्या होगा अंदाजा लगाओ।
जानकारी के मुताबिक कल इस फिल्म के टाइटल के बारे में जानकारी दी जाने वाली है। ये फिल्म होली के समय 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।
दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके अलावा उनके पास एनिमल और ब्रह्मास्त्र का सिक्वल भी है। वहीं श्रद्धा को हाल ही में भेड़िया में डांस नंबर करती दिखाई दी थी। इसके अलावा उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं।