विराट कोहली (Virat Kohli) को मैदान से दूर देखा जा रहा है। नए साल में वह 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में नजर आने वाले हैं। अब उन्हें अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बच्ची के साथ धार्मिक नगरी वृंदावन में देखा गया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी भूमिका के साथ वृंदावन के मंदिरों में दर्शन किए इसके बाद वह नीम करौली आश्रम पहुंचे जहां पर इन्होंने पूजा अर्चना की। विराट और अनुष्का ने 1 घंटे तक ध्यान किया और पूजा अर्चना करते रहे।
इस दौरान विराट कोहली ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और वहां मौजूद लोगों को ऑटोग्राफ दिया। एक फैन बल्ला लेकर पहुंचा था जिस पर विराट कोहली ने ऑटोग्राफ दिया। आश्रम की ओर से कपल को कंबल भेंट किया और प्रसादी भी दी गई।