Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) इस समय सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। अपने व्यवहार और क्यूटनेस के चलते उन्होंने ना सिर्फ घरवालों बल्कि पूरे देश की जनता के दिल पर राज कर रखा है। हमेशा हंसते खेलते मुस्कुराते दिखने वाले अब्दु की कहानी बहुत ही दिलचस्प और मोटिवेट करने वाली है।
अब्दु तजाकिस्तान से भारत आए हैं और सलमान खान के साथ एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। उनकी इस सफलता के पीछे की कहानी काफी संघर्षों से भरी हुई है। वह एक बहुत ही नॉर्मल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 5 साल की उम्र में उन्हें एक ऐसी बीमारी हो गई जिससे उनके शरीर की ग्रोथ रुक गई। वह अपनी धुनें तैयार करते थे और उन्हें गुनगुनाया करते थे और तजाकिस्तान में अलग-अलग जगह गाकर जो भी उन्हें मिलता था उससे अपने परिवार को चलाते थे। उन्हें ना हिंदी आती थी ना ही वह इंग्लिश जानते थे लेकिन एक दिन दुबई के एक राजघराने की राजकुमारी की नजर उनके ऊपर पड़ी और वह उन्हें अपने साथ दुबई ले आई।
यहां पर अब्दु ने गाना शुरू किया और दुनिया के तमाम बड़े बड़े सिंगर के साथ वह स्टेज शेयर कर चुके हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अब्दु रोजिक 19 साल की उम्र के ऐसे सबसे छोटे सिंगर हैं जिससे दुबई का 10 साल का गोल्ड वीजा दिया गया है। अब वो अधिकतर समय दुबई में ही रहते हैं।
अब्दु रोजिक की कहानी काफी मोटिवेशनल है क्योंकि अपनी जिंदगी में आए तमाम परेशानियों के आगे उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे और एक दिन उन्हें अपनी इस मेहनत का फल मिला और आज वह अपने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का जाना पहचाना नाम है।