साउथ इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं जिनके रिलेशनशिप के चर्चा लंबे समय से हो रही है। इन सितारों ने कभी भी अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया है और ना ही कभी खुलकर कोई बात कही है। आज हम आपको बताते हैं कि यह कौन से सितारे हैं जिनका गुपचुप इश्क चल रहा है।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे समय से हो रही है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।
एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी के अफेयर की चर्चा भी लंबे समय से चल रही है। दोनों को एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए भी देखा चाहता है लेकिन रिश्ता अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है।
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इन्होंने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की चर्चा भी लंबे समय से हो रही है। हाल ही में इन दोनों को मालदीव वेकेशन पर देखा गया था। इनके सीक्रेट अफेयर की पोल तस्वीरें सामने आने के बाद खुल गई थी।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कुछ समय पहले उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस सभी को बताया है।