संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हमेशा ही स्क्रीन पर ऐसी चीजें पेश करते हैं जो दर्शकों को हैरान कर देती है। पीरियड कहानियों को वह बड़ी बारीकी और खूबसूरत के साथ सभी के सामने रखते हैं इसलिए उनके किसी भी प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट फैंस को एक्साइटेड कर देती है।
वेब सीरीज हीरा मंडी (Heera mandi) के अनाउंसमेंट ने भी फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था और अब इसका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ चुका है। पोस्टर में वहीं ग्रैंड लेवल नजर आ रहा है जो उनकी फिल्मों में दिखाई देता है।
फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ कैप्शन भी शानदार उपयोग किया गया है। इसमें लिखा है संजय लीला भंसाली आपको उस दुनिया में इनवाइट कर रहे हैं जहां की रानियां तवायफें होती थी। ये वेब शो तवायफों की तीन पीढ़ियों की कहानी है। आपको बता दें कि हीरा मंडी लाहौर के उस इलाके का नाम है जो मुगल दौर में तवायफों के लिए जाना जाता था।
इस शानदार वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), रिचा चढ्ढा (Richa Chadha) और संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फर्स्ट लुक में सभी इंडियन लुक में खूबसूरत लग रही हैं। शो की अन्य स्टार कास्ट और रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।