शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है तबसे ये लगातार कांंट्रोवेंसी में घिरा हुआ है। फिल्म में दिखाए गए सीन हो या फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कपड़े इन पर जमकर बवाल मचा हुआ है। दीपिका की जिस भगवा बिकनी को लेकर खूब बवाल हो रहा है अगर आप उसकी कीमत तो जान जाएंगे तो चौंक जाएंगे।
विरोधियों को इस भगवा बिकनी में बहुत ठेस पहुंचाई है। कई संगठन और मंत्री इस बारे में अपनी राय देते हुए कपड़े बदले जाने की मांग कर रहे हैं। कुछ सितारे दीपिका और शाहरुख के सपोर्ट में उतरकर यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि बिकिनी ही है इतनी भी कोई बड़ी बात नहीं है।
दीपिका ने एक नियॉन रंग की बिकनी भी पहनी है जिसे लेकर काफी चर्चा की जा रही है। इस बिकिनी की कीमत 20 हजार के करीब बताई जा रही है। ये बिकनी Louisa Ballau ब्रांड की है।
एक्ट्रेस ने जो गोल्डन मैटेलिक स्विम सूट पहना है उसकी कीमत भी 11800 से ज्यादा बताई जा रही है। इस स्विमसूट में दीपिका का जलवा देखने लायक है। इस गाने में हर एक बिकनी के रंग को सोच समझ कर तय किया गया है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।