विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाया था। इस फिल्म में दिखाई गई कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब इस फिल्म के हाथ एक और सफलता लगी है। भारत की 5 फिल्मों के साथ इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है।
इस बारे में जानकारी साझा करते हुए डायरेक्टर ने ट्वीट किया है। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। इस फिल्म के सभी कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे एक्टर्स भी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
अपने ट्वीट में विवेक ने ये भी कहा कि ये तो बस शुरुआत है अभी बहुत कुछ चीजे होना बाकी है। 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया था और ये 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर हिंदी फिल्म रही थी।