विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) का निधन हो चुका है इसके बाद अब टाटा परिवार की बहू मानसी टाटा (Mansi Tata) इस कंपनी की चेयर पर्सन बन चुकी हैं। किर्लोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक मानसी को तत्काल प्रभाव से कंपनी की कमान सौंप दी गई है। ऐसा नवंबर में विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद किया गया क्योंकि मानसी ही उनकी इकलौती संतान है। उनके अलावा विक्रम की पत्नी गीतांजलि भी किर्लोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट संभाल रही हैं।
मानसी टाटा की बात की जाए तो वह पहले से ही अपने पिता की कंपनी में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हैं। अमेरिका के रोडे आईलैंड स्कूल आफ डिजाइन इंग से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था। 2019 में उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे ने नेविल टाटा से हुई। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
जानकारी के मुताबिक मानसी को पेंटिंग का शौक रहा है और 13 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली एग्जिबिशन भी लगा दी थी इसके अलावा वो तैराकी की भी शौकीन है। उनका परिवार सादगी से जीवन जीना पसंद करता है टाटा परिवार की बहू होने के बावजूद भी वह लो प्रोफाइल जिंदगी जीना पसंद करती हैं।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर 29 नवंबर को 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। वही ऐसे शख्स हैं जो इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसी कार को इंडिया लेकर आए। 1997 में टोयोटा के साथ डील करने के बाद उन्होंने जापानी कार मेकिंग कंपनी के साथ भारत में कारोबार शुरू किया।
आपको बता दें कि कारोबार में एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होने के बावजूद भी रतन टाटा और विक्रम किर्लोस्कर के बीच गहरा रिश्ता था। विक्रम की बेटी मानसी की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई के बेटे नेविल के साथ की गई थी। 2019 में दोनों ने एक प्राइवेट कार्यक्रम में बहुत ही सादगी के साथ सात फेरे लिए थे। इसके बाद से रतन और विक्रम एक दूसरे के समधी बन चुके थे। किर्लोस्कर ग्रुप की ऐसी कई कंपनियां है जो शेयर बाजार में लिस्टेड है।