सिंगर जुबिन नौटियाल बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। घर की सीढ़ियों से गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट आई है और उनकी कोहनी टूट गई है। इसके अलावा उन्हें सिर, पसली और माथे पर भी चोट लगी है और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत पहले से बेहतर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद वह अपने होमटाउन चले गए हैं।
सिंगर का गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे उन्होंने योहानी के साथ गाया है। गुरुवार को यह दोनों कलाकार गाने की लॉन्चिंग पर साथ भी दिखाई दिए थे। कोहनी में चोट लगने के बाद जुबिन ने ऑपरेशन करवाया है और डॉक्टर ने फिलहाल दाएं हाथ का इस्तेमाल ना करने को कहा है।
जुबिन नौटियाल ने बहुत मेहनत से इंडस्ट्री में एक बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। पिछले दिनों एक के बाद एक उनके कई गाने सामने आए हैं जिसमें तू सामने आए और शराबी गाना शामिल है। फिल्म थैंक गॉड में दिखाए गए गाने मानिके को भी जुबिन और योहानी ने साथ में गाया है। इसके अलावा सिंगर के हिट गानों की लिस्ट बहुत लंबी है और उनकी फीमेल फॉलोइंग कमाल की है। पिछले दिनों एक कॉन्ट्रोवर्सी के चलते भी हो जमकर सुर्खियों में आए थे। फिलहाल उनके साथ हुए हादसे की खबर के बाद फैंस अपने चहेते सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।