लंबे समय से सिद्धांत चतुर्वेदी और महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नंदा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इस तरह की खबरों पर इन दोनों ने कभी भी रिएक्शन नहीं दिया है। अब एक बार फिर इन दोनों को साथ में देखा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के साथ एक बार फिर अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में नव्या और सिद्धांत दोनों ही पहुंचे थे। इसके बाद इन दोनों को एक ही कार में बैठकर जाते हुए देखा गया। उन्हें एक साथ देख कर पैपराजी ने तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। ये तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसके पहले भी करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दोनों को साथ देखकर अफेयर की चर्चा होने लगी थी।
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत को हाल ही में कटरीना और ईशान के साथ फिल्म फोन भूत में देखा गया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब वो फिल्म युधर और खो गए कहां हम में नजर आएंगे। वहीं नव्या को अक्सर अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ पॉडकास्ट करते हुए देखा जाता है।