जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की चचेरी बहन शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री तो नहीं ली है। लेकिन अपने कातिलाना लुक से वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय वह अपने लुक की वजह से नहीं बल्कि डेटिंग की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के ही किसी लड़के को डेट कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक शनाया कपूर मुंबई के ही करण कोर्टहार्ट को डेट कर रही हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई खास बात तो नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि इन्हें साथ में अक्सर ही देखा जाता है। करण का बॉलीवुड से तो कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन शनाया और वो लॉस एंजिलिस यूनिवर्सिटी साथ में गए थे।
शनाया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है वह फिल्म बेधड़क से अपना डेब्यू करने वाली थी लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। अब कहां जा रहा है कि वह टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेंगी।