चुलबुली एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही अपने खुशमिजाज अंदाज से दर्शकों का दिल जीतती दिखाई देती है। उनकी बेबाकी के चलते भी फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। फिलहाल वो अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अपने ही शो पर उनका इमोशनल ब्रेकडाउन होते हुए देखा गया।
शहनाज गिल के इस शो में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पहुंचे थे। यहां पर आयुष्मान खुराना यह कहते दिखाई दिए थे बॉलीवुड स्टार कभी भी अपनी फीलिंग एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं क्योंकि वह हमेशा कैमरा के सामने होते है। इस पर शहनाज ने कहा कि हर किसी को अपना एहसास बयान करने का हक होता है, तो सेलेब्स ये क्यों नहीं कर सकते। उन्हें खुद को जज करने का डर नहीं होना चाहिए।
इसके बाद शहनाज, आयुष्मान खुराना से यह कहती दिखाई दी कि अगर सच बताऊं तो मैं भी आजकल अपने इमोशंस छुपाने लगी हूं। जब मैं इमोशनल होती थी तो कहते थे कि सिंपथी ले रही है, इतना बोलते ही शहनाज इमोशनल हो गई और उनके आंखो से आंसू बहने लगे। ये देखकर आयुष्मान ने उन्हें समझाते हुए कहा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं जो अपने दिल की बात सबके सामने रख देती हैं, ऐसा करने की हिम्मत हार किसी में नहीं होती है।