एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जल्द ही OTT पर अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म फर्जी जल्द ही आने वाली है जिसका टीजर हाल ही में सामने आया है। टीजर में एक्टर का लुक फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है और दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म के टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर से होती है। इसमें वह कैनवास पर पेंटिंग बनाते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ उनका डायलॉग क्या नया चेहरा लोगों को पसंद आएगा लेकिन आज तो आर्टिस्ट होता है सुनाई दे रहा है। शाहिद कपूर चले जाते हैं और जो कैनवास उनके पास था उस पर फिल्म का नाम फर्जी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ केके मैनन जाकिर हुसैन विजय सेठूपति सहित अन्य सितारे भी नजर आने वाले हैं। टीजर को अमेजॉन प्राइम से रिलीज किया गया है और जल्द ही फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस वीडियो पर फैंस अलग अलग रिएक्शन भी दे थे हैं और उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।