फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर हाल ही में सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पान सिंह तोमर, आई एम कलाम, धूप जैसी शानदार फिल्में लिखने वाले लेखक संजय चौहान (Sanjay Chouhan) का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से लीवर संबंधित परेशानी से ग्रस्त थे।
संजय के घर में उनकी पत्नी और बेटी सारा है। चौहान राइटिंग फैटरनिटी के अधिकारों के लिए एक्टिविटी काम करने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें उनकी फिल्म आई एम कलाम के लिए बेस्ट स्टोरी फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था।
मध्य देश की राजधानी भोपाल में जन्मे संजय चौहान ने दिल्ली से पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह एक क्राइम सीरियल लिखने के लिए मुंबई चले गए। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई शानदार फिल्में लिखी। आज 12.30 बजे ओशिवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।