बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का आज जन्मदिन है। उनके बर्थडे के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान खुश दिखाई दिए और उन्होंने मीडिया को जमकर पोज दिए।
सलमान अपना 57 वां बर्थडे मना रहे हैं। हर साल वो अपनी ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन करते हैं। जिसमें उनके परिवार और दोस्तों सहित इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होते हैं। इस बार बहन अर्पिता के घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में सलमान खान फुल ब्लैक आउटफिट में दबंग अवतार में दिखाई दिए। यहां पर उन्होंने मीडिया के साथ भी केक काटकर जमकर फोटो क्लिक करवाए।
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। शाहरुख खान ने भी अपने खास अंदाज से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। इसके अलावा यहां पर सुनील शेट्टी, सोहेल खान, अरबाज खान यूलिया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, रितेश देशमुख, जेनेलिया, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे नजर आए।