एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और सलमान खान (Salman Khan) के अफेयर की चर्चा ने पूरी इंडस्ट्री का माहौल बदल दिया था। 1986 में इन दोनों ने उस समय डेटिंग शुरू की थी जब संगीता एक जाना पहचाना नाम थी लेकिन सलमान अपना करियर भी शुरू नहीं कर सके थे। अब एक बार फिर इनके रिलेशनशिप की हर जगह बातें की जा रही हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सलमान खान को अपनी बर्थडे पार्टी में संगीता बिजलानी को गले लगाते और माथे पर किस करते हुए देखा गया।
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे। यहां पर संगीता बिजलानी का जलवा भी देखने को मिला। इस दौरान सलमान खान और उनके बीच की स्पेशल बॉन्डिंग भी यहां पर नजर आई। सलमान ने एक्ट्रेस को गले लगाया और उनके माथे पर किस भी किया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों सितारे एक दूसरे से शादी करने वाले थे और इनकी शादी की पत्रिका भी छप चुकी थी। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस को सलमान खान के सोमी अली के साथ अफेयर के बारे में जानकारी लग गई थी। इसके बाद दोनों की शादी टूट गई थी और अब एक बार फिर इनकी तस्वीरें चर्चाएं बांटो रही है।