1998 अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म तेजाब का आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म के गानों ने जमकर धमाल मचाया था और आज भी इन्हें पसंद किया जाता है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का रीमेक बनाया जाने वाला है जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुख्य किरदार में नजर आ सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रड्यूसर मुराद खेतानी इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी में है। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाने वाला था लेकिन अब इसी वजह से मेकर्स ने रणवीर सिंह को अप्रोच किया है और उनके साथ जान्हवी कपूर को लेने की बात कही जा रही है।
अगर रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर फिल्मों में साथ काम करने के लिए राजी हो जाते हैं तो यह पहली बार होगा जब दर्शकों को उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को हाल ही में सर्कस में देखा गया था। जिसमें उनके साथ जैकलीन और पूजा हेगडे नजर आई थी हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं जान्हवी को गुड लक जेरी में देखा गया था।