बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में प्रियंका ने काफी मेहनत की है और अब उन्हें अपने शुरुआती करियर के दौरान किन चीजों का सामना करना पड़ा इस बारे में बात करते हुए देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी इसके बाद बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में उन्हें काम मिला। प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में काम करने के दौरान उनके डार्क स्किन कलर की वजह से लोग उन्हें सांवली और काली बिल्ली कहकर बुलाते थे। किसने बताया कि यह बातें सुनकर मुझे लगता था कि मैं सुंदर नहीं हूं लेकिन फिर मैंने खुद को समझाया और मुझे पता चला कि मेरे अंदर यहां मौजूद अच्छी स्किन वाले कलाकारों से भी ज्यादा टैलेंट मौजूद है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बीबीसी की 100 वुमन लिस्ट मे मुकाम हासिल किया है। इसके जरिए वह दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुई हैं। अपनी बात जारी रखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि ब्रिटिश राज से निकले अभी हमें 100 साल भी पूरे नहीं हुए हैं। मुझे लगता है कि हम आज भी कुछ चीजों से बंधे हुए हैं। लेकिन आज की पीढ़ी बहुत समझदार है और वह बदलाव करना जानती है। उम्मीद है यह बदलाव होगा और आने वाले पीढ़ी स्किन कलर के हिसाब से अपना ओहदा तय नहीं करेगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड में लव अगेन और सिटाडेल जैसे प्रोजेक्ट मौजूद है। इसके अलावा फरहान अख्तर का एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी उनके पास है। जिसमे वो आलिया और कटरीना के साथ नजर आएंगी।