अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की लाडली बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) हमेशा ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो अक्सर ही वायरल होती है। फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वह बुरी तरह से ड्रंक नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में ओरहान उनका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। न्यासा समझ नहीं पा रही हैं कि उन्हें करना क्या है लेकिन ओरहान ने उनका हाथ थामे रखा है। जानकारी के मुताबिक न्यासा पार्टी के लिए गई थी जहां उनके साथ ओरहान, इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर और वेदांत महाजन भी मौजूद थे।
इस दौरान कैमरा को देख कर न्यासा अपना मुंह छुपाते नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस के साथ चंकी पेंडेंट चेन, स्टड्स इयररिंग्स और मैचिंग ब्रेसलेट पहने हुए थे। खुले बालों को उन्होंने सेंटर पार्टेड करके स्टाइल किया था।
जिस तरह से ओरहान ने न्यासा का हाथ थामा हुआ था यह सोशल मीडिया की सुर्खी बनना निश्चित ही था। उनकी इस वीडियो के सामने आने के बाद तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।