Alia Bhatt ही नहीं ये 8 हसीनाएं शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट, जानकर हो जाएंगे हैरान



Updated: 12 January, 2023 11:43 pm IST

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा ही प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की लिस्ट में शामिल है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ही नहीं उनके अलावा आठ ऐसी एक्ट्रेस है जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी।

आलिया भट्ट

14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी आलिया ने 2 महीने बाद यानी जून में अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। इसके 7 महीने बाद उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया जिसका नाम राहा रखा गया है। इसके बाद हर जगह उनके शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बातें की जाने लगी थी।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से 2018 में चुपचाप शादी कर ली थी। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात नेहा ने खुद ही कबूल की थी। इन्होंने अपनी शादी के 1 महीने बाद प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए किया था।

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी साल 2006 में बॉबी मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और कुछ महीने बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था हालांकि इस पर कभी भी चर्चा नहीं की गई।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर को खुद ही स्वीकार किया था। जिस समय एक्ट्रेस प्रेगनेंट थी उस समय बोनी कपूर का अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। हालांकि, 1996 में दोनों ने शादी कर ली और कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया।

नताशा स्टेनकोविक

नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ शादी की है। सभी जानते हैं कि वह शादी से पहले की प्रेग्नेंट हो गई थी और कपल ने इस बात का ऐलान भी कर दिया था।

सारिका हासन

कमल हासन की दूसरी पत्नी सारिका हासन शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। उनकी शादी होती इससे पहले ही उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दे दिया था। हालांकि इसके बाद भी बहुत समय तक इन्होंने शादी नहीं की और शादी के बाद दूसरी बेटी अनुष्का का जन्म हुआ। जानकारी के मुताबिक कमल हासन के तलाक से पहले सारिका गर्भवती हो चुकी थी और दोनों साथ में रहते थे।

दिया मिर्जा

दीया मिर्जा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है। 2021 में उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की है। अपनी शादी के 4 महीने बाद ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिससे सभी हैरान हो गए थे।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट किया था और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हालांकि क्रिकेटर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया था और नीना के प्रेग्नेंट होने पर उन्होंने बच्चे को रखने और ना रखने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा था। विवियन से शादी ना करने के बावजूद भी उन्होंने मसाबा को जन्म दिया।

Also Read Story

1000 करोड़ के ऑनलाइन स्कैम में फंसा गोविंदा का नाम, मिला नोटिस

शानदार होगी Bigg Boss 17 की थीम, आएंगे ये बदलाव

Sanjay Leela Bhansali की फिल्म में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, दिया ऑडिशन

फिर धमाल मचाएगी मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी, राजकुमारी हिरानी के साथ आए नजर

Popular Now

कट्टरवादी विचारधारा के कैदियों का जेल में होगा अलग बैरक, केंद्र ने राज्यों को दिए आदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बयान, कही ये बात

प्रेगनेंट हैं Divyanka Tripathi, जल्द आएगा नन्हा मेहमान? Vivek Dahiya ने किया खुलासा

Deol परिवार में जल्द गुजेंगी शहनाई, शादी कर रहे हैं सनी देओल के बेटे Karan

बेबी बंप दिखाती नजर आई Ileana D’Cruz, वायरल हुआ वीडियो

Ghajini 2 से एंट्री लेंगे Aamir Khan, साउथ फिल्म मेकर से कर रहे चर्चा

लड़खड़ाई Priyanka का Nick ने यूं दिया साथ, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शो छोड़ते ही चमकी Aishwarya Sharma की किस्मत, मिला KKK 13 का ऑफर

मोहाली स्टेडियम मैच देखने पहुंचे Parineeti Chopra और Raghav Chadha, वायरल हुई वीडियो