करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर नाम हैं। 26 साल की उम्र में उन्होंने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है को डायरेक्ट किया था। उन्होंने ना जाने कितने स्टार किड कि नैय्या भी पार लगाई है। अब उनकी बायोपिक में कौन काम करेगा इसके बारे में करण को बात करते हुए देखा गया है।
करण जौहर की बायोपिक कभी बनेगी या नहीं बनेगी इस बारे में कंफर्म तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इस फिल्म में रणवीर सिंह करण का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा कोई और नहीं कह रहा है बल्कि करण जौहर खुद यह मानते हैं कि रणवीर उनके किरदार को पर्दे पर बेहतर तरीके से पेश करेंगे।
करण चाहते हैं कि उनकी बायोपिक में उनका बचपन दिखाया जाए क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत सी सीख दी है। वह दूसरे बच्चों से बहुत अलग थे इसलिए उन्हें इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी। समय उनके लिए काफी चुनौती भरा था लेकिन आज जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो खुद को बेहतर महसूस करते हैं। 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करते हुए कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माय नेम इज खान जैसी फिल्में दी। अलावा उन्होंने कहीं टैलेंट को पर्दे पर अपना जलवा दिखाने का मौका भी दिया है। फिलहाल उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्दी आने वाली है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं।