बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और करण जौहर (Karan Johar) के बीच हुई अनबन के बारे में तो सभी को जानकारी है। दोनों के बीच चलने वाला अजीब सा रिश्ता एक बार फिर नजर आया है। कार्तिक की फिल्म शहजादा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और फैंस को ये बहुत पसंद आया है। सेलेब्स के साथ करण जौहर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
कार्तिक आर्यन और करण जौहर की शुरुआत में काफी अच्छी दोस्ती थी और ये एक साथ फिल्म दोस्ताना करने वाले थे। लेकिन किसी कारणों से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। हालांकि, कार्तिक ने इन सभी बातों को झूठ बताया था। वहीं अब करण जौहर ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा।
अब करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म शहजादा का ट्रेलर वीडियो शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा शानदार एंटरटेनमेंट के जबरदस्त तड़के वाली फिल्म है, पूरी टीम को बधाई। उनकी इस पोस्ट को कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वापस शेयर करते हुए धन्यवाद कहा है। इस तरह से कार्तिक आर्यन के लिए करण जौहर की बधाई लोगों को हजम नहीं हो रही है। इस तरह से कार्तिक की फिल्म की तारीफ करण के मुंह से सुनकर सभी लोग हैरान हैं।
फिल्म शहजादा 18 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल, राजपाल यादव, मनीषा कोइराला, रॉनित रॉय और सचिन खेड़कर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।