अपनी खूबसूरत अदाओं और ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की तस्वीरों ने एक बार फिर से इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन दिनों वो मालदीव में अपना वेकेशन इंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में जान्हवी ने खूबसूरत सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई जिसमें उनका लुक बहुत खूबसूरत लग रहा है। इस ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है। तस्वीर शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा मिलिए चांद की रोशनी से। उनकी इस तस्वीर को फैंस बहुत प्यार देते दिखाई दे रहे हैं।
जान्हवी कपूर की वायरल तस्वीरों के बीच इंटरनेट पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। शिखर ने भी समुद्र के किनारे से ही तस्वीर शेयर की है जैसे कि जान्हवी ने की है। दोनों की तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स यह कह रहे हैं कि यह दोनों एक साथ वेकेशन मना रहे हैं। हालांकि, यह बात कितनी सच है यह कह पाना मुश्किल है।
बता दें कि शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर पहले रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह अलग हो गए थे। कॉफी विद करण के दौरान भी एक्ट्रेस अपने इस रिश्ते के बारे में बात करते हुए दिखाई दी थी। एक्ट्रेस को पहले भी शिखर के साथ मुंबई में देखा जा चुका है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी को हाल ही में आई फिल्म मिली में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने तो पसंद किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस थ्रिलर फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।