बॉलीवुड में पिछले सालों से तीनों खान राज करते हुए आए हैं। उनके सामने बहुत से सितारे आए और चले गए लेकिन इनकी पहचान कभी भी कम नहीं हुई। लेकिन अब इन सितारों का स्टारडम कम होता नजर आ रहा है।
आमिर खान (Aamir Khan) की आई हुई फिल्म फ्लॉप हो गई है और अब 4 सालों के बाद जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) वापसी कर रहे हैं तो उनकी फिल्म को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी मची हुई है। यही लग रहा है कि यह फिल्म में भी शायद ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएंगी। तो क्या ये समझा जाए की अब खान का असर इंडस्ट्री में कम होता जा रहा है।
शाहरुख की फिल्म को लेकर लगातार विरोध देखा जा रहा है। इसके पहले साल 2018 में आई उनकी फिल्म जीरो भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब अगर पठान भी फ्लॉप होती है तो ये बड़े बजट की दूसरी फिल्म होगी जिसे दर्शकों ने नापसंद किया।
2016 में दंगल के बाद आमिर खान (Aamir Khan) अपनी एक्टिंग का जलवा नहीं दिखा सके 2018 में उनकी कुछ फिल्में आई लेकिन वह कमाल नहीं दिखा सकी और अब 2022 में आई उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी बुरी तरीके से फ्लॉप हुई।
सलमान खान (Salman Khan) ने साल 2016 में सुल्तान फिल्म हिट दी थी। उसके बाद 2017 में आई उनकी फिल्म ट्यूबलाइट फ्लॉप रही। 2018 में आई रेस भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 2019 में भारत और अंतिम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।