टीवी एक्ट्रेस और ओटीटी फेम उर्फी जावेद हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगती है। आपको बता दें कि उर्फी अकेली ऐसी सोशल मीडिया सेंसेशन नहीं है जिन्होंने अपने फोटो से गदर मचा रखा है बल्कि ऐसी और भी खूबसूरत सेलेब्स हैं, जिनके फोटो सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं।
उर्फी जावेद
ऊर्फी जावेद से जुड़ी हर खबर उनके सेक्सी और बोल्ड अवतार की ही होती है। कई बार वह अपने एक्सपेरिमेंट से लोगों को हैरान कर देती हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर लगभग 4 मिलियन फॉलोअर्स है।
अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया सेंसेशन है जिन्हें हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉकअप में देखा गया था। इंस्टाग्राम पर अपने 12.2 मिलियन फॉलोअर्स के लिए एक्ट्रेस को हमेशा खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है।
अन्वेषी जैन
अन्वेषी को रामाराव ऑन ड्यूटी, कमिटमेंट सहित कई प्रोजेक्ट में देखा जा चुका है। वो बहुत अच्छी सिंगर भी हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
उरुसा जावेद
उरूसा, उर्फी जावेद की सिस्टर हैं जो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। यूट्यूबर और टिकटोकर होने के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी से उन्होंने अब तक 100k फॉलोअर्स कमा लिए हैं, जो लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
सोफिया अंसारी
सोशल मीडिया सेंसेशन सोफिया अंसारी हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों का दिमाग घुमा देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलीयन फॉलोअर्स है जो उनकी बोल्ड अदाओं पर दिल लुटाते नजर आते हैं।
अंकिता दवे
अंकिता दवे को सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने बोल्ड फोटो शेयर करते हुए देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।