हरियाणा के फतेहाबाद में एक अध्यात्मिक आश्रम में पोर्न इंडस्ट्री का संचालन करने वाला जलेबी बाबा इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। इस बाबा को कोर्ट ने 14 साल की सजा सुनाई है। इस पर लगे आरोप आपको हैरान कर देंगे।
जानकारी के मुताबिक जलेबी बाबा ने लगभग 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें ब्लैकमेल किया है। जलेबी बाबा के नाम से मशहूर बिल्लू राम नामक इस शख्स ने अध्यात्म के नाम पर आश्रम शुरू किया था जहां यह तंत्र मंत्र की दुकान चला रहा था। यहां आने वाली महिलाओं को इसने अपने चंगुल में फंसाया और उनका यौन शोषण किया।
इस ढोंगी बाबा ने महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ उनका वीडियो भी बनाया और उन्हें ब्लैकमेल किया। यह सारे आरोप लगने के बाद बाबा को दोषी पाया गया और फतेहाबाद की अदालत ने उसे 14 साल की कैद और 35 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आश्रम में छापेमारी कर पुलिस ने 90 लड़कियों की 120 से ज्यादा अश्लील फिल्में भी बरामद की है।
जितनी भी अश्लील फिल्में मिली है उसमें आश्रम में बना तहखाना दिखाई दे रहा है। जगह वही है सामान वही है लेकिन हर बार लड़कियां बदल जाती हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन लड़कियों को नशे की चीज देकर सम्मोहित कर यह बाबा उनसे अपने मुताबिक चीज है बुलवाता था। वीडियो में लड़कियां कह रही हैं कि यह सब वह अपनी मर्जी और खुशी से कर रही है।