बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ कर जाती है। फुकरे सीरीज ऐसे ही फिल्म है जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। फुकरे और फुकरे 2 को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और अब बेसब्री से फुकरे 3 का इंतजार किया जा रहा है। फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि इस फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
मेकर्स ने जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और मनजोत सिंह दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज की जाने वाली है। एक बार फिर भोली पंजाबन और फिल्म के बाकी सभी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
इस फिल्म के पहले दो हिस्से दर्शकों को बहुत पसंद आए थे और उन्होंने इसे भरपूर प्यार दिया था। फिल्म की कहानी भी काफी शानदार थी और अब तीसरा हिस्सा बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाता है यह तो इसके रिलीज के बाद ही पता चलेगा लेकिन रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.