एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सर्कस हाल ही में फ्लॉप हुई है और अब लग रहा है कि उन्हें इसका गहरा सदमा लगा है। नए साल के मौके पर जहां सब अपनी फैमिली के साथ खुशियों भरी तस्वीर शेयर करते देखे जा रहे हैं वहीं रणवीर लगातार हॉलीवुड फिल्मों की क्लिप्स शेयर कर कोई ना कोई ऐसी बात कर रहे हैं, जो बहुत अजीब है।
रणवीर सिंह की दो फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस बुरी तरह से पिट गई है। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी फर्म फॉरेस्ट गंप का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लेफ्टिनेंट डेन न्यू ईयर की पार्टी में किस सोच में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि वह लेफ्टिनेंट को महसूस कर सकते हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस ये कह रहे हैं रणवीर पर फिल्में फ्लॉप होने का बुरा असर हुआ है।
इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है कि रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर करण जौहर से यह गुहार लगाई है कि उन्हें फिल्म के कुछ सीन दिखाए जाए। वो नहीं चाहते की फिल्म में कुछ भी गलत हो। उनकी इन बातों से साफ है कि वो फ्लॉप फिल्मों से बौखला गए हैं।