रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी कॉप यूनिवर्स फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस समय वो अजय देवगन (Ajay Devgan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब फैंस को एक और ट्रीट मिलने जा रही है।
ये खबर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए बहुत खास होने वाली है। जानकारी के मुताबिक सिंघम अगेन में सूर्यवंशी की एंट्री होने वाली है और अजय देवगन और अक्षय कुमार एक साथ स्क्रीन पर एक्शन करते नजर आने वाले हैं। वहीं रणवीर सिंह भी फिल्म में अपना जलवा दिखाएंगे।
रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स काफी अलग और फेमस है और इस बार उसमे लेडी सिंघम यानी दीपिका पादुकोण की एंट्री भी होने वाली है। ये पहली बार है जब उनकी फिल्म में पुलिस वाली नजर आने वाली है। वहीं दीपिका का भी ये अब तक का पहला कॉप अवतार होगा। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।