दर्शकों को लंबे समय से सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर (Gadar) के सीक्वल के रिलीज होने का इंतजार है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होनी है लेकिन इसकी फाइनल डेट अभी तक टाइम नहीं की गई है। इसी बीच मेकर्स की ओर से फिल्म में सनी देओल के फर्स्ट लुक को शेयर कर दिया गया है। जहां गदर में उन्हें हैंडपंप उखाड़ते हुए देखा गया था वहीं अब वह बैलगाड़ी का पहिया हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।
जी स्टूडियो ने हाल ही में साल 2023 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की लिस्ट में गदर 2 की झलक भी नजर आ रही है। झलक छोटी सी है लेकिन सनी देओल का लुक सामने आ चुका है।
एक बार फिर तारा सिंह का शानदार अवतार देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर गदर 2 ट्रेंड करने लगा है। फैंस के अलग अलग कमेंट भी देखे जा रहे हैं। कोई कह रहा है सनी पाजी का जलवा तो किसी का कहना है तारा सिंह की वापसी हो गई। इसके अलावा और भी कमेंट नजर आ रहे हैं।