आशा पारेख (आशा Parekh) इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस है जिनके काम ने हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया है। हाल ही में उन्हें दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं अब उन्हें शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर किए जा रहे बवाल पर बात करते हुए देखा गया।
आशा पारेख ने अपनी बात रखते हुए कहा कि फिल्म दो फिल्म होती है और उसका मकसद होता है एंटरटेनमेंट करना। एक्ट्रेस ने ऑरेंज पहन लिया है या उसका नाम ऐसा है तो विरोध किया जाने लगता है। ये सही नहीं है इसी वजह से हमारी इंडस्ट्री मरती जा रही है और हमारी हालत अच्छी नहीं है। बायकॉट और बैन वाली चीजों से बहुत नुकसान होता है यही चलता रहा तो इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। फिल्में अगर फ्लॉप हो जाएंगी तो दूसरी फिल्में कैसे बनेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बिकनी पर बवाल नहीं था लेकिन यहां पर ऑरेंज रंग की बिकनी को लेकर बवाल मचाया जा रहा है। मुझे लगता है कि हमारा दिमाग बंद होता जा रहा है। हमारी सोच छोटी होती जा रही है, जो बहुत गलत है। वैसे भी बॉलीवुड सॉफ्ट टारगेट रहा है और इन चीजों से नुकसान हो रहा है।