सिंगर हनी सिंह एक बार फिर प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। 2021 में उनका अपनी पत्नी से तलाक हुआ है जिसके बाद उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया है। गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ हाथों में हाथ डाले वह दिल्ली के एक इवेंट में पहुंचे।
यह पहली बार है जब हनी और टीना को पब्लिकली एक साथ देखा गया है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। इस इवेंट के दौरान हनी सिंह ब्लैक पेंट और व्हाइट शर्ट के साथ ब्लेजर पहने दिखे। वहीं टीना ने थाई हाई स्लित ड्रेस पहनी थी। सबसे ज्यादा अट्रैक्शन टीना के बैग में खींचा जिसकी कीमत ढाई लाख बताई जा रही है।
हनी सिंह की साल 2011 में शालिनी से शादी हुई थी। 2014 में उन्होंने एक रियलिटी शो में अपनी पत्नी से लोगों की मुलाकात करवाई थी। उनकी शादी की खबर से कई लोग हैरान हो गए थे। लगभग 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद उन्होंने शालिनी से शादी की थी लेकिन 2021 में यह दोनों अलग हो गए। इस दौरान शालिनी ने हनी और उनके परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए थे और सिंगर ने अपनी सफाई भी पेश की थी।