Bigg Boss 16 में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अब तक की सबसे बेबाक और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रही हैं। उन्हें बेबाकी से अपनी मुद्दे सभी के सामने रखने और कई बार तो पूरे घर वालों के अगेंस्ट जाते हुए भी देखा गया है। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने एक ऐसी गलती कर दी है जो उन पर भारी पड़ सकती है।
प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो में प्रियंका कह रही है कि घर में कई बार उन्होंने अर्चना के साथ जबरदस्ती झगड़ा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मंडली ने पूरे शो को फैमिली पिकनिक बना दिया था यह देखकर हम बहुत बोर हो जाया करते थे और आपस में झगड़ लेते थे।
एक्ट्रेस का यह वीडियो सामने आने के बाद इस पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वही प्रियंका है जो फेक कर रही है लेकिन खुद को रियल बोलती है। कुछ लोगों का कहना है कि अपनी ही पोल खोल रही है यह कैसे विनर बनेगी। कुछ लोग उन्हें सच्चाई की मूरत बोलकर ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका ने जो सच्चाई कबूल की है उसने सभी को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया यूजर्स उनसे बुरी तरह से चिढ़े हुए हैं। घरवालों ने भी उन्हें नॉमिनेट कर दिया है। ऐसे में अगर फैंस उनसे नाराज हो जाते हैं और वोट नहीं देते हैं तो वह घर से बाहर भी हो सकती हैं।