सोनम को इसलिए हुआ हिजाब से प्यार?



Updated: 15 February, 2022 9:44 pm IST
news

सोनम कपूर को इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। जी नहीं, हिजाब वाले मामले की वजह से नहीं बल्कि इसके बाद एक और मामला निकल कर सामने आया है। एक उनका ट्वीट है, जो उन्होंने वेलेंटाइन डे के मौके पर किया था और इस ट्वीट का लोकेशन दिखाया जा रहा है, लाहौर यानी पाकिस्तान। यह देखकर बहुत से लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आप लाहौर (पाकिस्तान) में क्या कर रही हैं। आप जानते ही हैं कि सोनम कपूर ने हिजाब के समर्थन में एक बयान दिया था और उसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उन्हें, उनके 2013 के बयान की याद दिलाई गई थी। जिसमें वह कहती दिख रही थीं कि हम उस कल्चर से नहीं आते कि हम औरतों को बुर्के में रहने के लिए कहें। 2022 आते-आते उनकी यह राय बदल गई। अब जब वेलेंटाइन डे का ट्वीट उन्होंने किया और उसमें लोकेशन पाकिस्तान दिखी तो लोगों ने उनको खूब ट्रोल किया। एक और बात मैं आपको बता दूं कि पिछले दिनों ऐसा भी कहा गया कि आनंद आहूजा पाकिस्तान में एक फैशन शो में पार्टिसिपेट कर रहे थे।

यह सारी बातें आप अगर मिला जुलाकर देखें तो यह सारे कनेक्शन पाकिस्तान से हैं। सोनम कपूर का कनेक्शन, उनका ट्वीट वहां से आना, आंनद आहूजा का फैशन शो में होना और हिजाब का समर्थन करना। यह सब बातें अपने आप में जोड़तोड़ लगाकर काफी है, यह समझने के लिए कि सोनम कपूर को अचानक हिजाब से प्यार कैसे हो गया। या सोनम कपूर अचानक हिजाब के समर्थन में बयान कैसे देने लगी। आप देख सकते हैं कि कैसे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और यह जो ट्वीट है उनका, जिसमें उनकी लोकेशन लाहौर, पाकिस्तान दिख रही थी, उसे अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। ट्वीट डिलीट हो जाता है, लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां की गई गलतियों का या जिन्हें आप गलतियां समझते हैं तभी तो आप उन्हें डिलीट करते हैं, उनका लेखा-जोखा हमेशा रहता है।

लोग हमेशा अब इस एक्ट्रेस से सवाल पूछेंगे कि 2013 की सोनम कपूर इतनी अलग क्यों थी और 2022 की सोनम कपूर इतनी अलग क्यों है। इसका जवाब भी मिलता दिखाई दे रहा है। हिजाब से उन्हें अचानक प्यार नहीं हुआ बल्कि सारा मामला यह है कि शायद सोनम कपूर पाकिस्तान में कुछ दिन बिता रही हैं। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का फैशन कारपोरेशन है, उसमें पार्टिसिपेट किया था रिसेंटली उनके पति आनंद आहूजा ने। यह भी कहा गया कि आनंद आहूजा का एक क्लोथिंग ब्रांड है, उसके लिए फोटो शूट भी पाकिस्तान में ही किया गया। अब आप सोचिए कि अचानक से सोनम कपूर हिजाब के समर्थन में क्यों आ जाती है।

आप यह भी जानते हैं कि आंनद आहूजा भी पिछले कुछ समय से गलत कारणों से सुर्खियों में है। उनके ऊपर एक ब्रांड ने गलत इंवॉइस देने का भी आरोप लगाया है। अब देखना है कि यह पूरा मामला किस तरह से आगे बढ़ता है। एक और बात यहां समझना जरूरी है कि सोनम कपूर जिस प्रोफेशन में है, उसमें लोगों के बीच लोकप्रिय होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अगर आपकी लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिरने लगे तो आपको लोग जानना, सुनना पसंद नहीं करते। अब ऐसे में इतनी खबरों के बीच सोनम कपूर क्या लोगों के बीच क्या वाकई लोकप्रिय रह पाएंगी, यह एक बड़ा सवाल है। मैं चाहूंगा कि आप इस पर कमेंट करें और अपनी प्रतिक्रिया दें ताकि हम समझ सकें कि सोनम कपूर का यह हिजाब से प्यार, पाकिस्तान से प्यार और लोकेशन में पाकिस्तान का दिखना यह सब क्या है और इसको हमारे देश की जनता किस तरह से देखती है।

Also Read Story

Heeramandi में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये खूबसूरत नगीने, सामने आया फर्स्ट लुक

Bigg Boss ने छीने घर वालों से कमरे, जमकर मचा बवाल

Priyanka Chahar Choudhary को भारी पड़ सकती है एक गलती, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के तैयार हैं Fukrey 3, इस दिन रिलीज होगी फिल्म