मुनमुन धमीचा कौन हैं, जो आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई हैं?



Updated: 06 October, 2021 2:45 pm IST

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ और नाम मीडिया में घूम रहे हैं, जिन्हें उनके साथ हिरासत में लिया गया था। यह नाम हैं इस्मत सिंह, मोहन जसवाल, विक्रांत चोकर, मुनमुन धमीचा, अरबाज मर्चेंट। यह सारे नाम वाले लोग कौन हैं, क्या करते हैं यह लोग? इनके बारे में थोड़ी सी जानकारी मेरे पास आ रही है। मैं एक-एक करके इन लोगों के बारे में आपको बताता हूं।

पएक नाम चल रहा है इस्मत सिंह का। इस्मत, दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली में उनके होटल्स हैं। इसको पार्टियों का शौक है और उनके पास से रेव पार्टी में एनसीबी को 14 एमडीएमए में यह पिल्स मिले थे। तो यह इन पर आरोप हैं। एक नाम आ रहा है मोहक जसवाल। यह भी दिल्ली के रहने वाले हैं। पेशे से आईटी प्रोफेशनल हैं। मोहक के पास फॉरेन वर्क एक्सपीरियंस है। विदेश में काम कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई में ही एक लोकल शख्स से ड्रग लिया था। फिर इसी ने ड्रग नुपूर को दिया और कहा था कि सेनेटरी पैड्स में छिपाकर रेव पार्टी में पहुंचे और वहां नुपूर यह ड्रग्स मोहक को दे दे।

विक्रांत चोकर एक नाम आ रहा है। विक्रांत के बारे में कहा जाता है कि वह ड्रग एडिक्ट है। विक्रांत भी दिल्ली का रहने वाला है। बताया जाता है कि विक्रांत अक्सर मनाला क्रीम व गोआ जाकर ड्रग्स लेते हैं। कहा यह भी गया है कि विक्रांत कहीं भी घूमने निकल जाता है। एनसीबी ने विक्रांत के पास से 5 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है। 10 ग्राम कोकीन बरामद किया है। गोमित चोपड़ा का नाम भी इस केस में आ रहा है। गोमित दिल्ली में एक फैशन मेकअप आर्टिस्ट हैं। दिल्ली के कई बड़े सेलिब्रिटिज इसे अपने मेकअप के लिए बुलाते हैं। शायद ही ऐसा कोई ब्राइडल  फैशन शो होगा जिसमें गोमित ने मॉडल्स का मेकअप न किया हो। गोमित इस रेव पार्टी में आई लैंस के बॉक्स में ड्रग्स लेकर पहुंचा था। एनसीबी को गोमित के पास से 4 एमडीए पिल्स और कुछ कोकीन मिला है। तो यह वो सारे नाम हैं।

मुनमुन धमेचा के बारे में जो जानकारी आ रही है कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। दिल्ली में रहती हैं। मुनमुन का भाई प्रिंस धमेचा दिल्ली में नौकरी करता है। मुनमुन की स्कूलिंग मध्यप्रदेश के सागर में हुई थी और बाद में 6 साल पहले वह दिल्ली शिफ्ट हो गई। अपने भाई प्रिंस के साथ मुनमुन के इंस्टाग्राम पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि वह मॉडल है और उन्होंने रैंप वॉक करते हुए अपनी कई सारी पिक्चर्स लगाकर रखी हुई है। नुपूर सारिका का नाम आ रहा है। नुपूर सारिका प्राइमरी टीचर हैं। वह दिल्ली में छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं। नुपूर को एक और आरोपी मोहक ने ड्रग्स दी थी। नुपूर सारिका भी सेनेटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर इस पार्टी में पहुंची थी और एनसीबी ने भी इनके पास से ड्रग्स बरामद की।

अरबाज मर्चेंट के बारे में कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का स्कूल फ्रेंड है। दोनों इससे पहले भी कई बार साथ में पार्टीज कर चुके हैं। एनसीबी ने अरबाज के फोन से एक बड़ी सेलेब्रिटी की बेटी के साथ भी चैट्स बरामद की है। एनसीबी को इनके पास से 6 ग्राम चरस भी मिला है। अब सवाल यह है कि आखिर यह सब कैसे हुआ और क्या कुछ चल रहा था। यह सारी जानकारियां हैं जो धीरे धीरे मीडिया में फ्लोट हो रही हैं, बाहर निकलकर आ रही हैं। श्रेयस नायर को भी गिरफ्तार किया गया है। श्रेयस नायर मुंबई में गोरेगांव का रहने वाला है। रेव पार्टी में अलग-अलग ग्रुप पार्टी कर रहे थे, उन्हीं में से एक ग्रुप के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का काम श्रेयस ने दिया था। श्रेयस को भी उस पार्टी में जाना था लेकिन किसी वजह से वह पार्टी में नहीं जा पाया।

अब देखना यह है कि किस तरह से मामला आगे बढ़ता है क्योंकि अभी तक जो लिस्ट निकल कर आई है वह यह कहा जा रहा है कि अरबाज मर्चेंट के पास से 6 ग्राम चरस मिला है, मुनमुन धमेचा के पास से 5 ग्राम मिला है। मोहक जसवाल के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं किया गया लेकिन उन्होंने नुपूर को कुछ एमडीएमए पिल्स दिए थे। यह वह सारी जानकारी है जो इस समय मीडिया में निकलकर आ रही है और बहुत सारे न्यूज रिपोर्टर इसके बारे में और भी जानकारी निकालने में लगे हुए हैं क्योंकि आर्यन खान का जब नाम आया तो सब जानते थे कि आर्यन खान कौन है। यह जो सारे बाकी नाम आए हैं, वह कौन हैं, कहां से निकलकर आए, क्या करते हैं, इनका बैकग्राउंड क्या है, क्या इसी तरह की पार्टीज में जाते रहते हैं, क्या इनका पुराना आपस में मिलना-जुलना था या एक ही जगह पर अचानक पकड़े गए? ऐसी तमाम बातें हैं, तमाम सवाल है लोगों के जेहन में। मुझे लगा कि वीडियो बनाकर आपको बता सकूं कि क्या-क्या हुआ है अब तक? कौन कौन और किस तरह के प्रोफाइल के लोग अब तक पकड़ में आए हैं। और भी जानकारी जैसे ही आएगी मैं आपको बताऊंगा। ताजा जानकारी मेरे पास जो है वह यही है कि ऑर्गेनाइजर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक कुल मिलाकर 16 गिरफ्तारियां हो गई हैं। अब देखते हैं कि मामला किस तरह से आगे बढ़ता है। 

Also Read Story

Heeramandi में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये खूबसूरत नगीने, सामने आया फर्स्ट लुक

Bigg Boss ने छीने घर वालों से कमरे, जमकर मचा बवाल

Priyanka Chahar Choudhary को भारी पड़ सकती है एक गलती, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के तैयार हैं Fukrey 3, इस दिन रिलीज होगी फिल्म