इस देश की जनता ने कमाल कर दिया है। आप लोगों को मुबारक हो।
आप देश की जनता हैं। 130 करोड़ आपकी जनसंख्या है और खबर आ रही है कि सलमान खान को 350 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं, इस बिग बॉस सीजन को होस्ट करने के लिए यानि हर एपिसोड का करीब 20 करोड़ रुपया उन्हें मिलने वाला है। ये मुबारकबाद मैं आपको इसलिए दे रहा हूं क्योंकि देश की जनता ही किसी को यहां पहुंचा सकती है। आप लोग देखते हैं इसलिए इतने पैसे दिए जाते हैं। मैं आपको कई बार समझता रहा हूं कि अपनी जेब से जो भी पैसा खर्च करते हैं या फिर सोशल मीडिया करेंसी खर्च करने से पहले आपको ध्यान देना चाहिए कि आप जिसको तवज्जो दे रहे हैं, उसे इतनी तवज्जो मिलनी चाहिए या नहीं। नहीं तो फिर क्या होता है, इस तरह की खबरें सामने आती हैं और लोग हैरान रह जाते हैं।
एक शो को होस्ट करने का इतना पैसा आखिर क्यों? जवाब आप लोग खुद हैं क्योंकि आप देखते हैं, आप ही बनाते हैं। जनता ही जनार्दन है। जिसको जनता देखती है, उसी को पैसा दिया जाता है। अब सवाल यह है कि आप किसको देख रहे हैं, क्या देख रहे हैं, कौन क्या डिजर्व करता है। इसके बारे में फैसला करने का अधिकार सिर्फ आपको है लेकिन इतना जरूर है कि अगर एक शो को होस्ट करने के लिए इतना पैसा दिया जाता है तो कहीं न कहीं इसके लिए जनता ही जिम्मेदार है। मैं चाहता हूं, आप लोग इस पर अपनी बात रखें। ये समझें की आप जिस शो को, जिस व्यक्ति को, जिस टैलेंट को पसंद करने लगते हैं, वो इतनी तेजी से बढ़ता है इस देश में। 130 करोड़ का देश है ये। यहां एकदम से किसी को अगर आप स्टार बना देते हैं तो वाकई इतना सारा पैसा ऑफर होता है।
अब सवाल यह है कि क्या हमारे समाज को बिग बॉस जैसे शो की जरूरत है? क्या हमारे समाज को मिलकर एक साथ इतना पैसा ऐसे शो पर खर्च करने की जरूरत है क्योंकि याद रखिए, ऐसे शोज पर जो पैसा खर्च होता है वह आप ही की जेब से वसूला जाता है। ऐसा नहीं है कि कोई भी प्रोड्यूसर, कोई भी टीवी चैनल अपनी पॉकेट से पैसा दे रहा हो। इसलिए आपको यह सोचना होगा कि अगर ये खबर सही है तो क्या वाकई यह ऐसी है जो हमें सुननी चाहिए। या फिर हमें इस पर किस तरह से रिएक्ट करना चाहिए। या फिर क्या यह खबर हमारी आंखें खोलती है। ये वो सारे सवाल हैं जिन पर बात करना जरूरी है क्योंकि अंततः यह हमारे देश का पैसा है और सिर्फ एक व्यक्ति के पास जा रहा है तो उस पर सवाल तो उठेंगे ही। साथ ही यह भी कि जिस तरीके का कॉन्टेंट इस शो में दिखाया जा रहा है, क्या उससे हमारा देश आगे बढ़ रहा है। इससे आगे कुछ उन्नति या हमारी ग्रोथ के मौके हमें दिखाई देते हैं। ये वो सारी बातें हैं, जिन पर आपका सोचना बहुत जरूरी है क्योंकि आप हैं देश की जनता और आपकी जेब से जाने वाला है ये पैसा। किसी एक खास शो को होस्ट करने वाले की जेब में। आप तय करिए कि क्या यह सही हो रहा है? या नहीं हो रहा है? अगर सही नहीं हो रहा है तो क्या होना चाहिए। मैं आपके कमेंट्स सुनने का इंतजार कर रहा हूं ताकि हम ये समझ सकें कि इस तरह की खबरों पर हमारे देश की राय क्या है।